बिलासपुर

यूट्यूबर ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव…..

Advertisement

बिलासपुर के एनटीपीसी सीपत में सेफ्टी सुपरवाइजरी का कार्य करने वाले और अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले यूट्यूबर शंकर कुमार यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

घटना ग्राम कौड़िया स्थित उनके घर की है, जो शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के के बीच घटी। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि 30 वर्षीय शंकर यादव अविवाहित थे और रोज सुबह 9 बजे अपने काम पर जाते थे। शुक्रवार को भी वे हमेशा की तरह एनटीपीसी सीपत में ड्यूटी पर गए थे। आमतौर पर रात 9-10 बजे के बीच वे घर लौट आते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

परिवार के लोग उन्हें रात में खोज नहीं सके और खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे परिवार ने जब उनके कमरे की ओर आवाज लगाई, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर देखा गया, तो शंकर पंखे के पाइप से गमछे के सहारे लटके हुए पाए गए।

घटना की सूचना तत्काल सीपत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शंकर कुमार यादव अपनी यूट्यूब चैनल और मधुर आवाज के लिए जाने जाते थे। उनकी मौत से परिवार और प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button