छत्तीसगढ़

रायपुर में माइनिंग कंपनी के कार्यालय में सेंट्रल-GST की रेड

रायपुर में एक माइनिंग कंपनी के दफ्तर पर सेंट्रल जीएसटी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के शक में छापेमारी की गई है। कंपनी के दफ्तर में जीएसटी अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। सेंट्रल जीएसटी की टीम के अधिकारी चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे हैं।

Advertisement

GST अफसरों को रायपुर के शंकर नगर VIP स्टेट स्थित एएस माइनिंग एंड मिनरल्स कंपनी में टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते शुक्रवार सुबह GST की करीब 12 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की टीम माइनिंग कंपनी के दफ्तर में दबिश दी।

Related Articles

Back to top button