छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा : शादी से लौटते समय कार पलटी, 3 की मौत, 2 घायल….

Advertisement

सूरजपुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब मनेंद्रगढ़ से शादी में शामिल होकर एक परिवार अंबिकापुर लौट रहा था। चंदरपुर के पास एनएच 43 मार्ग पर उनकी कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

Advertisement

इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में घायल 2-3 अन्य लोगों को पहले सूरजपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

सभी मृतक अंबिकापुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button