देश

सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्‍टरों की मौत..

यूपी के कन्‍नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्‍टरों की मौत हो गई है। उनकी बेकाबू कार डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ रहे ट्रक से जा टकराई। माना जा रहा है ड्राइविंग कर रहे शख्‍स को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।

Advertisement

इसमें कार सवार सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सैफई मेडिकल कॉलेज में तैनात पांच डॉक्टर मंगलवार शाम किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे सभी कार में सवार होकर सैफई के लिए निकले थे।

कार अभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 196 पर पहुंची थी कि तभी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए आगरा से लखनऊ वाली साइड में जा पहुंची और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

Related Articles

Back to top button