छत्तीसगढ़बिलासपुर

युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई से की मारपीट, पिता पर चाकू से किया हमला….

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे नंबर दो स्कूल के पास छेड़खानी के एक मामले में विवाद इस हद तक बढ़ गया कि युवकों ने एक नाबालिग लड़के और उसके पिता पर हमला कर दिया।

Advertisement

हमलावरों ने नाबालिग के पिता विष्णु प्रसाद पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार को यह घटना रेलवे स्कूल के सामने घटी। पीड़ित पक्ष के अनुसार बाहरी लड़के लंबे समय से उनकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहे थे। घटना वाले दिन भी उन्होंने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया।

Advertisement

जब इस पर युवती के नाबालिग भाई ने आपत्ति जताई, तो हमलावर लड़कों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। नाबालिग की पिटाई की खबर सुनकर उसके पिता विष्णु प्रसाद मौके पर पहुंचे।

वहां हमलावरों ने विष्णु प्रसाद पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। तोरवा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button