देश

महाराष्ट्र में महायुती की बड़ी जीत की ओर, फडणवीस बोले “एक हैं तो सेफ हैं, मोदी हैं तो मुमकिन है”…..

महाराष्ट्र में महायुती बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. इसपर देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि “एक हैं तो सेफ है, मोदी हैं तो मुमकिन है.” इस बीच मुंबई के बीजेपी दफ्तर में ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का पोस्टर भी लगा है. गौरतलब है कि इस नारे ने बीजेपी को जीत दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई है.

Advertisement

देवेंद्र फडणवीस के नागपुर के धरमपेठ स्थिति निवास पर जश्न की तैयारी चल रही है. जानकारी के अनुसार, देवेंद्र की मां ने उन्हें फोन करके जीत की बधाई दी है. देवेंद्र के घर में जश्न का माहौल है. बीजेपी अभी 127 सीटों पर आगे चल रही है. अगर बीजेपी 120 से ज्यादा सीटें भी जीतती है तो यह एक रिकॉर्ड होगा.

Advertisement

Related Articles

Back to top button