राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 23 नवम्बर का राशिफल…

मेष राशि- भावुकता में आकर निर्णय लेंगे तो नुकसान होगा। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यवसाय सही चलेगा और स्वास्थ्य भी करीब करीब ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे लेकिन फिर भी मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल दें।

तुला राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि- राजनीतिक गलियारों में आपका नाम बड़े शुभता से लिया जाएगा। कोर्ट कचहरी में विजय का संकेत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि- जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति भी ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते करें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

Related Articles

Back to top button