छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई, “द साबरमती रिपोर्ट”….

एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज के पहले से ही काफी चर्चा में बनी हुई है. ये फिल्म गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित है. वहीं, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दिया है.

Advertisement

बता दें कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कहानी 27 फरवरी, 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन अग्निकांड पर आधारित है. फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है कि आखिर 2002 में उस दिन गोधरा रेलवे स्टेशन पर क्या था, जब साबरमती एक्सप्रेस आग में झुलस रही थी.

Advertisement

Related Articles

Back to top button