छत्तीसगढ़बिलासपुर

खेत में मिली किसान की लाश, जांच में जुटी पुलिस….

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – तखतपुर ग्राम पकरिया में रात में अपने प्लाट की रखवाली करने गए कृषक की सुबह लाश मिलने पर सनसनी फैल गई, पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पकरिया निवासी राम मनोहर कौशिक का पकरिया में खुद का प्लाट है, जिसकी रखवाली करने प्रतिदिन की तरह रात को खाना खाने के बाद प्लाट चला गया था।

Advertisement

सुबह तक वापस नहीं आने पर उसका बेटा जब देखने गया तो देखा कि नलकूप के पास राम मनोहर कौशिक का शव पड़ा हुआ था और नलकूप के तार से उसके गले को दबाकर हत्या की गई है, पुलिस मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड का इंतजार कर रही है, पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button