छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान..

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित एक पशु आहार के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम महालक्ष्मी मोल्ड्स प्राइवेट लिमिटेड का बताया जा रहा है, जहां लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए।

Advertisement

आग का कारण अज्ञात

Advertisement

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात लगभग 2 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम का बड़ा हिस्सा जल चुका था।

बड़ा हादसा टला

दमकल विभाग की तत्परता के चलते आसपास के इलाकों में आग फैलने से रोकी जा सकी। हालांकि, गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button