छत्तीसगढ़

बस्तर फाइटर के जवान ने की आत्महत्या , खुद को मारी गोली..

कोंडागांव जिले में आज सुबह एक बस्तर फाइटर ने खुद को गोली मारकर जान ले ली. जवान हरिलाल नाग छुट्टी पर फरसगांव ब्लाक अंतर्गत अपने गांव ग्राम बारदा गया हुआ था. इसी दौरान उसने अपने घर में ही अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार दी.

Advertisement

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जवान ने अपनी जान क्यों ली, इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Advertisement

वहीं सूचना मिलने पर घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह समेत स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पहुंची हुई है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button