छत्तीसगढ़

एनकाउंटर में मारा गया बदमाश अमित जोश…..

छत्तीसगढ़ की साय सरकार के कार्यकाल में कुख्यात बदमाश का पहला एनकाउंटर हुआ है। दुर्ग में चार महीने से फरार चल रहे गोलीकांड के आरोपी अमित जोश को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

Advertisement

पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई हुई थी, जवानों को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान वो मारा गया।

Advertisement

बता दें कि 25 और 26 जून 2024 को दो पक्षों के विवाद में भिलाई थाना क्षेत्र में आरोपी आमित जोश ने तीन लोगों पर गोली चला दी थी।

गोलीकांड में दो लोगों को गोली लगी थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया था। इसी बीच दुर्ग पुलिस को आज शाम सूचना मिली कि अमित जोश भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के पीछे पहुंचा हुआ है।

क्राईम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया।

अमित पर अलग अलग थानों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज है। अमित जोश की दहशत से आम लोग ही नहीं बल्कि दुर्ग पुलिस भी परेशान थी। आरोपी सेक्टर 6 का निवासी था और जिले का चर्चित बदमाश था।

Related Articles

Back to top button