छत्तीसगढ़

पुलिस की तत्परता से लूट और हत्या का मामला 16 घण्टे में सुलझा, आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर जिले के बटाईकेला में कियोस्क बैंक में हुई लूट और हत्या का मामला जशपुर पुलिस ने मात्र 16 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस घटना में संचू कुमार गुप्ता अपने कियोस्क बैंक में ग्राहकों को सेवा दे रहे थे।

Advertisement

तभी आरोपी रवि उरांव और रातु राम बिना नंबर की बाइक से दुकान पर आए। कियोस्क के अंदर घुसते ही उन्होंने संचू को धमकाते हुए पैसे मांगे। विरोध करने पर रवि ने कट्टे के बट से संचू पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।

Advertisement

इस दौरान संचू की दादी उर्मिला बाई ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी रवि ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी भागने लगे, पर बाइक छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी सहायता और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों का पता लगाया।

चेसिस नंबर से बाइक के मालिक का पता लगा, जिससे पूछताछ में सामने आया कि बाइक लूट के लिए ली गई थी।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रातु राम को हिरासत में ले लिया, जबकि रवि उरांव फरार है।

Related Articles

Back to top button