देश

सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत 4 घायल, मृतकों में 6 महिलाएं शामिल….

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई है। हादसे में चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बिलग्राम थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर ग्राम रोशनपुर के पास ऑटो और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें बिलग्राम सीएससी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Advertisement


हरदोई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मृतकों में 6 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा मृतकों में तीन बच्चे और एक पुरुष भी शामिल हैं। कुल 10 लोगों की मौत हुई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं। वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर जाकर प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला कि एक मोटरसाइकल को बचाने के चक्कर में यह टक्कर हुई।

Related Articles

Back to top button