देश

विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 40 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच अपने 40 नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने एक्शन मोड अख्तियार करते हुए अनुशासन का पालन नहीं करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में ये एक्शन लिया है।

Advertisement

37 विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के 40 कार्यकर्ताओं/नेताओं को पार्टी अनुशासन का पालन न करने और उसे तोड़ने के आरोप में महाराष्ट्र भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नीचे देखिए लिस्ट में किस विधानसभा से किस नेता का नाम शामिल है।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में विभिन्न सीटों पर अपने प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 30 नेताओं को मंगलवार को निष्कासित कर दिया। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भाजपा के सभी बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। बयान में कहा गया कि ‘भाजपा की नीतियों का उल्लंघन करके अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल करने और चुनाव लड़ने के कारण 30 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।’

Related Articles

Back to top button