छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन में युवक की चाकू मारकर हत्या..

रायपुर। अभी दीपावली की खुशियों के बीच राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

Advertisement

हत्या से रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला GRP थाना क्षेत्र का है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 के बाहर युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या की है. हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

इस मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और स्थिति का जायजा ले रही है.

Related Articles

Back to top button