बिलासपुर

दीपावली पर कुम्हारों से नहीं लिया जाएगा कर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश….

बिलासपुर – “दीपावली पर्व पर जिले के ग्रामीणों एवं कुम्हारों द्वारा लाखों की संख्या में मिट्टी के दीये बनाये जाते है। उनके द्वारा इस त्योहार पर बाजारों एवं हाटों में दीये बेचे जाते हैं। यह उनकी आजीविका का साधन है। मिट्टी के दीये पर्यावरण के लिये भी अनुकूल होते है।

Advertisement

कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज आदेश जारी कर मिट्टी के दीये बेचने वाले इन ग्रामीणों और कुम्हारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि नगर पालिका अथवा नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाये।

Advertisement

आदेश में यह भी कहा गया है कि मिट्टी के दीये पर्यावरण की दृष्टि से उपयुक्त होने के कारण इनके उपयोग के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाए।

Related Articles

Back to top button