देश

अफसर की काली कमाई देख फटी रह गईं सबकी आंखें..

राजस्थान में उदयपुर के संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी पर एंटी करप्शन ब्यूरो के छापे में बेहिसाब काली कमाई बरामद हुई है. अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

एंटी करप्शन ब्यूरो ने उदयपुर के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी जयमाल सिंह के उदयपुर में भीलवाड़ा स्थित 4 ठिकानों पर छापे मारकर काली कमाई बेनकाब किया है.

Advertisement

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की विभिन्न टीमों द्वारा भीलवाड़ा में रेड करते हुए उदयपुर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी, जयमल सिंह राठौड़ के विरूद्ध दर्ज आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रकरण में आरोपी के 4 विभिन्न ठिकानों पर छापा मारकर तलाशी अभियान चलाया गया.

Related Articles

Back to top button