छत्तीसगढ़

आंदोलन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार हुई हादसे का शिकार….


Advertisement


कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। पखांजूर से कांकेर शिक्षकों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार पुत्तरवाही के पास एक पेड़ से टकरा गई।

Advertisement

इस हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि किसी की जान को गंभीर खतरा नहीं हुआ। हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी शिक्षक अपने मांगों को लेकर कांकेर में चल रहे आंदोलन में भाग लेने जा रहे थे। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button