देश

वायनाड में नामांकन से पहले प्रियंका गांधी का शक्ति प्रदर्शन…..

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज आज वायनाड से नामांकन भरने जा रही है। उसके ठीक पहले उन्होंने कालपेट्टा में रोड शो किया जिसमें राहुल गांधी संयुक्त प्रगतिशील मोर्चा (UDF) के नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत हजारों लोग जुटे। इस उपचुनाव के जरिए प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं।

Advertisement

रोड शो के बाद प्रियंका एक रैली को संबोधित करेंगी फिर वो नामांकन भरेंगी। इस दौरान कांग्रेस के तकरीबन सभी बड़े नेता और मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी कल रात ही वायनाड पहुंच चुकी थी जहां गांधी उन्होंने रात को स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।

Advertisement

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। ये सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीते हैं, इसलिए उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दिया है।

Related Articles

Back to top button