छत्तीसगढ़

स्कूल बस नदी में गिरी, 15 बच्चे थे सवार, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती….

सक्ति – हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में गिर गई। जिस समय ये घटना हुई उस समय गाड़ी में लगभग 15 बच्चे सवार थे। सुबह वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। स्कूल जाते वक्त ही यह दुर्घटना हुई।

Advertisement

पिसौद गांव के ज्यादातर बच्चे हसौद के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। सुबह स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सोन नदी पर बने ब्रिज से गुजरने के दौरान वैन नदी में गिर गई।

Advertisement

बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चे एक ही निजी स्कूल के बताए जा रहे हैं। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चे एक ही निजी स्कूल के बताए जा रहे हैं। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button