देशनई दिल्ली

जामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली कार्यक्रम के दौरान हंगामा..

दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार को दिवाली प्रोग्राम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि प्रोग्राम के दौरान कुछ लोगों ने रंगोली और दीयों के साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद बवाल शुरू हो गया.

Advertisement

यह बवाल कैंपस के अंदर गेट नंबर-7 पर हुआ. छात्रों में झड़प और दोनों ओर से नारेबाजी की भी खबर है. जानकारी के अनुसार, फिलहाल मामला शांत है.

Advertisement

आरोप है कि हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे भी लगाए. कुछ छात्रों के बीच झड़प की भी खबर सामने आई है. इस दौरान पुलिस ने कुछ अन्य छात्रों की मदद से मामले को शांत कराया और लोगों को दूर किया.

कुछ देर बाद मामला शांत हो गया. जानकारी के अनुसार, भारी संख्या में पुलिस बल को कैंपस में तैनात किया गया है. छात्रों से भी शांति बरतने की अपील की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button