मनोरंजन

ओटीटी पर रिलीज को तैयार ‘देवरा पार्ट-1’, जानिए कब और कहां देख सकते हैं

तेलुगु फिल्म ‘देवरा पार्ट-1’ को 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला लेकिन, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, जिसकी ठीकरा एक्टर ने दर्शकों पर फोड़ा था और कहा था कि दर्शक बहुत ज्यादा नेगेटिव हो गए हैं। ऐसे में अगर आप जूनियर एनटीआर के फैन हैं और इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को मिस कर दिया है तो आपके लिए ये खुशखबरी है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। चलिए बताते हैं इसे आप कब और कहां देख सकते हैं।

Advertisement

इन दिनों देखने के लिए मिल रहा है कि सिनेमाघरों में रिलीज के एक महीने बाद ही फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक दे रही हैं। इसमें खासतौर पर साउथ की फिल्में हैं, जिन्हें फटाफट ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। हाल ही में देखा गया कि ‘गोट’ को थिएटर के 28 दिनों के बाद ही ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में अब माना जा रहा है कि जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ को नवंबर के फर्स्ट वीक में ही रिलीज किया जा सकता है क्योंकि इसके थिएटर रिलीज को 23 दिन का वक्त हो गया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button