देश

रामलला के दर्शन करने पहुंचे इजरायली राजदूत….

इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच भारत मे इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार आज अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान राम लला के दर्शन भी किए। अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे इजरायली राजदूत ने राम मंदिर के आस पास कई भक्तों से बातचीत भी कि और राम मंदिर ट्र्सट के अध्यक्ष चंपत राय से भी मुलाकात की है। इतना ही नहीं, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है।

Advertisement

रियुवेन अजार ने कहा कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। मैं यहां आकर श्रद्धालुओं को देखकर भी अभिभूत हूं, जो हर दिन इतनी बड़ी संख्या में आते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘इजरायल और भारत के लोग प्राचीन काल से ही साथ हैं। उनकी संस्कृति, विरासत और परंपरा प्राचीन हैं। जैसे हमें अपनी विरासत पर गर्व है, उसी तरह आपको भी अपनी विरासत पर प्राउड है। यह बहुत जरूरी है क्योंकि समर्पण और गर्व का भाव ही आपको शक्ति प्रदान करता है। इसीलिए मैं यहां आया हूं और देखा कि लोगों का कैसे भाव भगवान राम की भक्ति को लेकर है।’ उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण को लेकर हुए संघर्ष पर भी संकेतों में ही बात की।

Related Articles

Back to top button