बिलासपुर

भीड़ का फायदा उठाकर, दो अलग-अलग महिलाओं के साथ हुई चैन स्नेचिंग….

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में दो अलग-अलग महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला गिरोहों ने एक महिला से 1 लाख 60 हजार रुपये की सोने की चैन, और दूसरी महिला से 1 लाख 80 हजार रुपये की चैन चोरी की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

शहर में दूसरे राज्यों से आई महिला गिरोह सक्रिय हैं, जो चंद पलों में चोरी और उठाईगिरी जैसी वारदातों को अंजाम देने में भी नहीं हिचकिचा रही हैं। महिला गिरोह पुलिस को लगातार चुनौती दे रही है, लेकिन पुलिस अब तक इनमें से किसी को भी पकड़ने में नाकाम रही है। ताज़ा घटना में, गुरुवार की रात को भीड़ का फायदा उठाते हुए एक महिला गैंग ने दो महिलाओं को निशाना बनाया। पहली घटना में श्रीराम विहार निवासी एन लक्ष्मी की 1 लाख 60 हजार रुपये की चैन चोरी हो गई। दूसरी घटना सिरगिट्टी महिमा नगर निवासी किरण सिंह के साथ हुई, जिनकी 1 लाख 80 हजार रुपये की चैन छीन ली गई। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि भीड़ के बीच कुछ महिलाएं उन्हें घेरे हुए थीं, और उन्हीं में से एक महिला, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही थी, उनके कंधे पर हाथ रखे हुए थी। जब वे भीड़ से बाहर निकलीं, तब उन्होंने पाया कि उनकी चैन गायब थी।

एएसपी उमेश कश्यप का कहना है कि पुलिस पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही है, और दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर, एक विशेष टीम को जांच के लिए लगाया गया है।

नवरात्रि के दौरान बिलासपुर पुलिस ने शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर कई बड़े दावे किए थे। लेकिन, हाल ही में हुई स्नेचिंग की घटनाओं ने इन सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

Related Articles

Back to top button