छत्तीसगढ़

डीएसपी से एडिश्नल एसपी के पद पर प्रमोशन, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश..

रायपुर : राज्य सरकार ने डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) और सहायक सेनानी के पद पर तैनात अधिकारियों को एडिश्नल एसपी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) और उप सेनानी के पद पर प्रमोशन देने का आदेश जारी कर दिया है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, इस प्रमोशन के साथ अधिकारियों को नई जगह पोस्टिंग भी दी गई है। डीएसपी और सहायक सेनानी के रूप में उत्कृष्ट सेवा देने वाले इन अधिकारियों को अब उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर उच्च जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Advertisement

इस प्रमोशन से राज्य के पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों के मनोबल को मजबूती मिलेगी और बेहतर कार्य प्रदर्शन की उम्मीद है। राज्य सरकार की यह पहल कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रमोशन के बाद नए पदों पर तैनात किए गए अधिकारियों की सूची जल्द ही पुलिस मुख्यालय की ओर से सार्वजनिक की जाएगी।

Related Articles

Back to top button