एमसीबी

ग्रामीणों को दिया जा रहा 100 दिवस रोजगार की जानकारी

(राम प्रसाद गुप्ता) : एमसीबी/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रत्येक माह ग्राम पंचायतों में सतत रूप से रोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु एवं योजना की विविध जानकारी उपलब्ध कराए जाने हेतु रोजगार दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में एवं परियोजना निदेशक के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

Advertisement


आयोजन में गतिविधि, मातृत्व भत्ता की जानकारी, श्रम कार्ड की जानकारी, मजदूरी भुगतान की जानकारी, 100 दिवस रोजगार की जानकारी, नए स्वीकृत कार्यों की जानकारी, अपने अधिकार की जानकारी, कार्यों की मांग की जानकारी, रोजगार कार्ड की जानकारी, मनरेगा योजना से कौन-कौन से व्यक्ति पात्र हो सकते हैं, की पहचान करना, पात्रता की क्रम साथ ही प्रधानमंत्री आवास संबंधी जानकारी भी प्रदान किया जाता है। जिसमें उक्त व्यक्ति को 95 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button