छत्तीसगढ़

एक परिवार के 4 लोगों की हत्या,3 को लिया गया पुलिस हिरासत में..

बलौदाबाजार में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। 2 बहन, 1 भाई और एक साल के बच्चे की हत्या की गई है। गुरुवार को सभी की लाश एक घर में मिली। वारदात कसडोल थाना इलाके की है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, छरछेद गांव के एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपियों ने टोनही के शक में मर्डर किया है। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Advertisement

बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि, पकड़े गए 3 आरोपी दूसरे मोहल्ले के हैं और तीनों एक ही परिवार के हैं।

आरोपियों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। स्थिति को काबू करने के लिए गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button