देश

ममता बनर्जी का बड़ा बयान- कहा इस्तीफा देने को तैयार’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है। वह लोगों के लिए इस्तीफा देने को तैयार हैं। ममता बनर्जी गुरुवार शाम प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों के साथ मुलाकात के लिए पहुंची थीं।

Advertisement

इस दौरान डॉक्टर मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर अड़े रहे, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण यह संभव नहीं था।

Advertisement

ऐसे में जूनियर डॉक्टर ममता से मिलने नहीं आए। यह मीटिंग फेल होने के बाद ममता बनर्जी ने अपने इस्तीफे की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह आरजी कर मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर के हत्या का इंसाफ चाहती हैं।

हमें उम्मीद थी कि बच्चे लोग आएंगे और अपना दर्द बताएंगे और काम में शामिल होंगे। बंगाल की जनता से माफी मांगते हुए हमें उम्मीद थी कि आज समस्या का समाधान हो जाएगा।

मैंने जूनियर डॉक्टरों से बात करने की पूरी कोशिश की। मैंने अपने उच्च अधिकारियों के साथ 3 दिनों तक इंतजार किया।

आरजी कर मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए जूनियर डॉक्टरों की मांग के अनुसार उनके साथ बैठक का सीधा प्रसारण नहीं किया जा सकता।

हमारे पास जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था थी, हम सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इसे उनके साथ साझा कर सकते थे। हमने दो घंटे तक जूनियर डॉक्टरों का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आए।”

Related Articles

Back to top button