बिलासपुर

नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही, शराब तस्कर गिरफ्तार

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा – शराब खरीद कर तस्करी करने जा रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बिल्हा पुलिस आरोपी के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयुक्त कार और 55 नग देसी शराब बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Advertisement

पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही तो कर ही रही है। मगर इसके साथ ही पुलिस नशे से दूर रहने शिविर के माध्यम से लोगों को जागरुक भी कर रही है। मगर तस्कर नशे के कारोबार को बढ़ावा देने कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ऐसे तस्करों को विफल करने पुलिस को सफलता भी मिली है। शराब तस्करी के एक ऐसे ही मामले में बिल्हा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिल्हा थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टानडेकर को सूचना मिली कि एक नीले रंग की कार में एक युवक शराब खपाने निकला हुआ है। पुलिस बिना समय गवाए मौके पर पहुंची और आरोपी को रास्ते में ही धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी सोनवर्षा बंजारे भैंसगोड़ का रहने वाला बताया। पुलिस आरोपी के कब्जे से 55 नग देसी प्लेन शराब सहित एक कार भी बरामद की है।

Advertisement

बहरहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी सोनवर्षा बंजारे के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Related Articles

Back to top button