छत्तीसगढ़रायपुर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी नकली शराब जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार..

रायपुर : राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नकली शराब की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 40 पेटी नकली गोवा शराब जप्त की गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

विशेष बात यह है कि अधिकारियों ने खुद शराब कोचिया बनकर तस्करों तक पहुंचकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह अभियान नकली शराब के धंधे पर बड़ी चोट साबित हो सकता है।

Advertisement

इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर योजना बनाई थी। अधिकारियों ने खुद को शराब खरीदने वाले ग्राहकों के रूप में पेश कर तस्करों तक पहुंचने की योजना बनाई।

जब तस्करों ने 40 पेटी नकली गोवा शराब की डिलीवरी दी, तब अधिकारियों ने तुरंत उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि ये नकली शराब आसपास के राज्यों से लाई जा रही थी और रायपुर सहित अन्य इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button