Uncategorized

टीएस प्रकाश राव ने अंतरराष्ट्रीय मिनी ओलंपिक में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर बिलासपुर और भारतीय रेलवे का बढ़ाया मान..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : नेपाल के पोखरण में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिनी ओलंपिक खेल बिलासपुर रेल मंडल में पदस्थ टीटीई टीएस प्रकाश राव ने भारत और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन खेल में गोल्ड मेडल और एक खेल में सिल्वर मेडल हासिल कर भारतीय रेलवे समेत बिलासपुर का नाम रौशन किया।

Advertisement

नेपाल में 31अक्टूबर से 4 सितंबर तक आयोजन इस खेल स्पर्धा में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, तिब्बत, नेपाल, भूटान समेत अन्य देशों के लगभग दो हजार से खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ से भारतीय रेलवे में खेल कोटे के टीटीई पद पर टी एस प्रकाश राव ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया और भाला फेंक में रजत पदक जीता। बिलासपुर पहुचते ही उनका परिवार जनों के रेलवे के अधिकारियों और उनके स्टाफ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि पूर्व में वह भारत के बास्केटबॉल कप्तान थे। जिसके बाद वह विगत 5 सालो से पावरलिफ्टिंग में कड़ी मेहनत कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। उन्होंने इस बिलासपुर जोन और मंडल के अधिकारियों,टीटीई स्टाप व चेकिंग स्टाप समेत अपने परिवार जनों के सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button