बिलासपुर

बिलासपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान को मिली मंजूरी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान को मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी भाजपा के मीडिया सेल की ओर से दी गई। इसे लेकर पहल करते हुए बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने केंद्रीय नागरिक उडुयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर उड़ान शुरू करने की मांग की थी।

Advertisement

बिलासपुर व्हाया जगदलपुर से हैदराबाद उड़ान को अब केंद्रीय उड्ड्यन मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है।
बेलतरा विधायक ने फरवरी में अपने दिल्ली प्रवास के दौरान तत्कालीन उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर बिलासपुर से हैदराबाद हवाई सेवा की मांग की थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात राज्य सरकार से इस विषय को प्रमुखता से आगे बढ़ाने के लिए उन्हें जनभावना से अवगत कराया था।

Advertisement

Related Articles

Back to top button