छत्तीसगढ़

घर की दीवार गिरने से दादी और दो पोतियों की मौत….

सूरजपुर – जिले में सोमवार शाम घर की कच्ची दीवार गिरने से दादी और 2 पोतियां मलबे में दब गई। तीनों को मलबे से निकालकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर करतमा की है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, करतमा पंचायत निवासी बुजुर्ग महिला के बेटे सचिन दास के घर की दीवार बारिश की वजह से कमजोर हो गई थी। शाम करीब पांच बजे सचिन दास की मां धनमतिया (53) अपनी दो पोतियों बिजली (2.5) और सोहानी (1.5) के साथ दीवार के पास बैठी थी। इसी बीच अचानक दीवार गिर गई।

Advertisement

घटना के दौरान सचिन दास काम पर गया था। ग्रामीणों को हादसे की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। मिट्टी में दबी धनमतिया और दोनों बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उन्हें मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button