नीट पीजी रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी..

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। नीट पीजी 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत स्कोर कार्ड 30 अगस्त 2024 को nbe.edu.in पर जारी होगा।
एनबीईएमस ने कहा कि विषय विशेषज्ञों की ओर से प्रश्न के उत्तरों की भली भांति जांच की गई है और इसमें कोई प्रश्न तकनीकी तौर पर गलत नहीं पाया गया है। ऑल इंडिया कोटा की 50 फीसदी कोटा सीटों के लिए मेरिट की स्थिति अलग से घोषित की जाएगी।
राज्य कोटे की सीटों के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट / कैटेगरी वाइज लिस्ट राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों द्वारा उनकी योग्यता / पात्रता मानदंड, लागू दिशानिर्देशों और आरक्षण नीति के अनुसार तैयार की जाएगी। रिजल्ट में किसी तरह की कोई समस्या होने पर परीक्षार्थी 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं।
सामान्य/EWS: 50वां पर्सेंटाइल
जनरल – PwBD – 50वां पर्सेंटाइल
एससी /एसटी/ओबीस: (एससी/एसटी/ओबीसी के दिव्यांग सहित) 40वां पर्सेंटाइल
नीट पीजी परीक्षा का आयोजन देश के 185 शहरों में 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्टों में हुआ था। इस परीक्षा में 2 लाख 38 हजार स्टूडेंट्स पंजीकृत थे। आपको बता दें कि मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए की जाती है। परीक्षा एक से अधिक शिफ्टों में आयोजित होने के चलते रिजल्ट नॉर्मलाईजेशन प्रक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है। नीट पीजी परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स को 26,168 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) , 13,649 मास्टर ऑफ सर्जरी, 992 पीजी डिप्लोमा और 1,338 डीएनबी सीईटी सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
नीट पीजी रिजल्ट रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे
– ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर जाना होगा।
– NEET-PG लिंक को सिलेक्ट करना होगा।
– NEET-PG रिजल्ट पीडीएफ फाइल पर क्लिक करना होगा।
– स्क्रीन पर NEET PG रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगी।
पिछले साल कटऑफ क्या थी
आपको बता दें कि पिछले साल एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए नीट पीजी कट-ऑफ सामान्य और ईडब्ल्यूएस के लिए 291 अंक, सामान्य-पीडब्ल्यूडी: 274 अंक, एससी, एसटी, ओबीसी (इन श्रेणियों से संबंधित पीडब्ल्यूडी सहित): 257 अंक थी।




