बिलासपुर

VIDEO : अंग्रेजी शराब पर चला बुलडोजर…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – आबकारी आयुक्त के निर्देश पर मेसर्स लीजेंड डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड सिरगिट्टी में रखी पुरानी अनुपयोगी शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया। इसमें 4992 पेटी विदेशी शराब को नष्ट किया गया है।

Advertisement


आबकारी विभाग की टीम ने नकटाभाठा ग्राम बसिया में विभागीय अमला के सामने पुरानी शराब को नष्ट किया है। उक्त समिति में उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता, सहायक आयुक्त आबकारी के प्रतिनिधि, सहायक आबकारी अधिकारी, प्रभारी आबकारी अधिकारी समेत अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement

समिति द्वारा इसकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। और जेसीबी मशीन तथा बुलडोजर की मदद से एक गड्ढे में डालकर ऊपर से मिट्टी पाटकर समतल किया गया।

Related Articles

Back to top button