Uncategorized

“ऑपरेशन निजात : 50 किलो गांजा तस्करी करते बंटी और बबली गिरफ्तार….

(रायपुर ब्यूरो) : ऑपरेशन निजात के तहत राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कार में गांजा तस्करी करते बंटी और बबली में को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

आरोपियों को पुलिस ने रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में 50 किलो से अधिक गांजे के साथ पकड़ा है.

Advertisement

आरोपी तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार से गांजे की तस्करी कर रहे थे , मंदिर हसौद थाना पुलिस ने को भी जब्त किया है. जब्त मादक पदार्थ और कार की कीमत 15.50 लाख रुपये है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक युवती सतीश अग्रवाल और कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी को घेराबंदी कर रिंग रोड के पास गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Back to top button