मध्यप्रदेश

कुएं में गिरा हथौड़ा निकालने उतरे 4 लोगों की गई जान……

मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं में गिरे एक हथौड़े को निकालने की कोशिश में 4 लोगों की जान चली गई। घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना के कुर्राहा गांव की है।

Advertisement

मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं में गिरे एक हथौड़े को निकालने की कोशिश में 4 लोगों की जान चली गई। घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव की है।

Advertisement

कुर्राहा गांव के गुरार मोहल्ला में एक घर में बने सकरे कुएं में हथौड़ा गिर गया था। घर का मालिक इसे निकालने के लिए कुएं में उतर गया। लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। इसके बाद परिवार का दूसरा सदस्य भी उतरा। नीचे जाने के बाद वह भी खामोश हो गया। काफी देर तक जब नीचे कोई हरकत नहीं हुई तो मोहल्ले के दो और लोग कुएं में उतर गए।

एक-एक करके कुएं में उतरे लोगों को बाहर से लोग आवाज लगाते रहे लेकिन नीचे से कोई जवाब नहीं आया तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी गढ़ीमलहरा थाना पुलिस को दी गई। गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चारों लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुआं लगभग 10 साल से बंद था और कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था।

Related Articles

Back to top button