छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : सुरक्षाबलों व नक्सलियों के मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, AK-47, इंसास बरामद..

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है।

Advertisement

गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और C-60 के जवान सुबह करीब 10 बजे सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच नक्सलियों से सामना हो गया।

Advertisement

महाराष्ट्र पुलिस को सूचना मिली थी कि वंडोली गांव में 12 से 15 नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर डिप्टी एसपी ऑप्स के नेतृत्व में 7 सी-60 दलों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास भेजा गया। दोपहर में सर्चिंग के दौरान अचानक से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

गढ़चिरौली से महाराष्ट्र पुलिस और C-60 के जवान सुबह करीब 10 बजे सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच झारावंडी थाना क्षेत्र के जंगल में दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच नक्सलियों से सामना हो गया।

दोपहर में भारी गोलीबारी शुरू हुई और देर शाम तक रुक-रुक कर 6 घंटे से ज़्यादा समय तक जारी रही। इलाके की तलाशी में अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। अब तक 3 AK47, 2 INSAS, 1 कार्बाइन, 1 SLR समेत 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए गए हैं।

मरने वाले माओवादियों में टिपागड़ दलम के इंचार्ज डीवीसीएम लक्ष्मण आत्राम उर्फ ​​विशाल आत्राम की पहचान की गई है। माओवादियों की पहचान और इलाके की तलाशी जारी है। C60 के एक PSI और एक जवान को गोली लगी है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें निकाल लिया गया है और नागपुर भेज दिया गया है: नीलोत्पल, एसपी गढ़चिरौली

Related Articles

Back to top button