खेलदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया,4-1 से सीरीज की अपने नाम..

भारत ने जिम्बाब्वे को पांचवें टी20 मैच में 42 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सरीज 4-1 जीती है। रविवार को हरारे में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 58 रन बनाए।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल 5 गेंद में 12, अभिषेक शर्मा 11 गेंद में 14 रन और कप्तान शुभमन गिल 14 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद संजू सैमसन और रियान के बीच चौथे विकेट के लिए 56 गेंद में 65 रन की साझेदारी हुई। रियान पराग 24 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन 45 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार छक्के और एक चौका लगाया।

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुकेश कुमार ने वेस्ली को आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई। ब्रायन 8 गेंद में 10 रन ही बना सके। मारुमनी ने 24 गेंद में 27 रन की पारी खेली।

डियन मायर्स 32 गेंद में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सिकंदर रजा 8 के स्कोर पर रन आउट हुए।कैपबेल ने 4 रन बनाए। क्लाइव एक रन ही बना सके। भारतीय टीम ने आखिरी मैच में दो बदलाव किए हैं। रियान पराग और मुकेश कुमार को जगह मिली है।

खलील अहमद और ऋतुराज को आराम दिया गया है। जिम्बाब्वे ने एक बदलाव किया है। ब्रेंडन मवुता को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। भारत ने सीरीज का पहला मैच गंवाया था लेकिन उसके बाद टीम ने दमदार वापसी की है और लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है

Related Articles

Back to top button