छत्तीसगढ़बिलासपुर

भदौरा अपडेट : 6 माह के मासूम पर हुआ था जानलेवा हमला….3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Advertisement

Advertisement

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा मे हुए 6 माह पूर्व टोनही के संदेह पर भूरिबाई सोनवानी को राठौर परिवार के द्वारा जिंदा जला कर फेक दिया गया था.

जिसके बाद भूरिबाई की अस्पताल मे मौत हो गई थी जेल से परिवार द्वारा मिलने के बाद गांव पहुचे राठौर परिवार से हत्या का बदला लेने के लिए मृतका का भतीजा अमर रात्रे और अन्य लोगो ने राठौर परिवार पर हमला कर दिया था जिसमे 6 माह के मासूम ओम राठौर को गंभीर चोट आई थी.

जिसका उपचार सिम्स हॉस्पिटल मे चल रहा था, बच्चे के सिर पर गंभीर चोट और खून नही रुकने की वजह से सोमवार की रात को रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया है, जहा बच्चे का इलाज जारी है बच्चे की हालात नाजुक बताई जा रही है .

वही मस्तूरी पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपी अमन रात्रे, बाबूलाल सुमन और पार्वती सुमन को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों के खिलाफ मस्तूरी पुलिस ने 294, 506, 452, 307, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button