छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा राज्यपाल ने किया स्वीकार, जारी हुई अधिसूचना…

Advertisement

रायपुर। विधायक बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. इस संबंध में राजभवन की ओर अधिसूचना गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है.

Advertisement

बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल ने 17 जून को विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना त्यागपत्र सौंपा था. डॉ. सिंह के उनका इस्‍तीफा तत्‍काल प्रभाव से मंजूर किए जाने के साथ ही 17 जून को ही उक्त सीट को रिक्‍त घोषित कर दिया गया था.

इसके बाद प्रक्रिया के तहत विधानसभा सचिवालय ने इस्तीफे की मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया था. राज्‍यपाल के इस्‍तीफा मंजूर करने के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button