छत्तीसगढ़

पिकअप पलटने से दुर्घटना में 2 जवानों की मौत….

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सामरी पाठ थाना क्षेत्र में पिकअप पलटने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के 2 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में एक जवान और ड्राइवर घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement


सामरीपाठ थाना क्षेत्र के तुसरू आंबा में यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने की वजह से जवानों से भरी पिकअप खाई में पलट गई थी। बताया जा रहा है क करीब 8 से 10 फीट नीचे खाई में पिकअप पलट गई थी। घटना के वक्त पिकअप में ड्राइवर समेत कुल 4 लोग सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button