छत्तीसगढ़

चुनाव में हार की समीक्षा के लिए AICC ने किया कमेटी का गठन, छत्तीगढ़ में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी..

Advertisement

रायपुर। देशभर में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और इसके पूर्व छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. अब इस साल के अंत में प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले है.

Advertisement

इस बीच कांग्रेस हाई कमान ने चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है, जो ग्राउंड लेवल पर जाकर हार की समीक्षा करेंगे.

आल इंडिया कोंग्रे कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है.

छत्तीसगढ़ की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी में वीरप्पा मोइली और हरीश चौधरी होंगे. जो हार की वजहों का पता लगाने के बाद रिपोर्ट आईसीसी को सौंपेंगे. कमेटी की रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button