देश

सीएम केजरीवाल को नही मिली राहत….इतने दिन तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Advertisement


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम केजरीवाल को राहत नहीं मिली है। अदालत ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। अदालत ने अरविंद केजरीवाल को 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश सुनाया है। अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत भी 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। दोनों को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।

Advertisement

दरअसल दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले में दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। कथित शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट के इस आदेश के बाद केजरीवाल को फिलहाल अभी आगे भी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button