देश

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी….9 की मौत, 40 घायल

Advertisement


गुरुवार को श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, घटना जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की हैं, दुर्घटना में 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 यात्री घायल हो गए हैं।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कालीधर क्षेत्र में यह बस सड़क से फिसलकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि बस श्रद्धालुओं को शिवखोड़ी ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।



बताया जा रहा है चालक द्वारा बस पर से नियंत्रण खो जाने के बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जम्मू के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कई यात्रियों की हालत नाजुक है

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button