छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गिरफ्तार,ED ने दिल्ली से पकड़ा..

Advertisement

छत्तीसगढ़ के कस्टम राइस मिलिंग घोटाले में गुरुवार को ED ने राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। रोशन की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है। उन्हें रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 5 दिन की रिमांड पर सौंपा गया है।

Advertisement

ED की ओर से सुनवाई के दौरान रोशन चंद्राकार की 14 दिन की रिमांड मांगी थी। मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी।

140 करोड़ के कस्टम राइस मिलिंग घोटाले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 30 अप्रैल को ED ने मार्कफेड के पूर्व MD मनोज सोनी को गिरफ्तार किया था।

जांच में पता चला था कि एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर लेवी वसूलते और अफसरों को जानकारी देते। जिनसे रुपए नहीं मिलते उनका भुगतान रोक दिया जाता। कारोबारियों के अनुसार, अफसरों को हर काम का पैसा देना पड़ता था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button