देश

VIDEO : मुंबई में आंधी ने मचाया कोहराम, 12 की मौत और 64 घायल..

Advertisement

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को सोमवार को जोरदार आंधी ने हिला डाला। धूल भरी इस आंधी के चलते लोग जहां के तहां फंस गए और कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित रहा। कई उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। तेज हवाओं के चलते कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं बैनर और बिलबोर्ड्स आदि आंधी में नीचे आ गिरे।

Advertisement

एक ऐसा ही बड़ा सा बिलबोर्ड गिरने के चलते 12 लोगों की मौत हो गई और 64 लोग घायल हैं। 20 से ज्यादा लोग अंदर फंसे बताए जा रहे हैं। घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हॉस्पिटल का दौरा करने वाले बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा, ‘अब तक राजावाड़ी अस्पताल में कुल 64 लोग एडमिट हुए हैं। 4 लोगों को अस्पताल में मृत घोषित किया गया और 4 लोग मौके पर ही मृत पाए गए थे।’

बिलबोर्ड गिरने की घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके की है। बिलबोर्ड एक पेट्रोल पंप के सामने लगा था, जो आंधी आने पर पंप के बीचोंबीच जा गिरा, जहां कुछ लोग मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, घाटकोपर में होर्डिंग ढहने की घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मलबे में फंसे जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि मुंबई में इस सीजन की यह पहली बारिश है।

बारिश होने से मुंबई और उसके आसपास के इलाके के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, धूल भरी हवाओं के चलते लोगों को परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ा।

तेज धूल भरी आंधी चली जिससे आज दोपहर में 3 बजे ही आसमान में अंधेरा छा गया। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। वित्तीय राजधानी के कई जिलों में बिजली गुल हो गई। ऐसे में लोगों की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button