छत्तीसगढ़

VIDEO : कलेक्टर व एसपी ने किया मतदान, नागरिकों से की यह अपील..

Advertisement

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के लिए बिलासपुर लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी।

Advertisement

इस बार चुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। हालांकि, भाजपा-कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला है।

कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सवेरे सपत्नीक  शहर के मिशन स्कूल स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 59 में कतार में लग कर वोट डाला।

मतदान के बाद सेल्फी भी ली। सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार और उनकी पत्नी श्रीमती पूजा कुमार सीएसपी, जिला पंचायत के सीईओ श्री आर पी चौहान ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button