देश

वायुसेना के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश तेज..

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना (Air Force) के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया जिसमें एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य सैनिक घायल हो गए.

Advertisement

घायलों में एक सैनिक की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच सेना ने आतंकियों के खिलाफ अपना तलाशी अभियान तेज कर दिया है और आर्मी के अतिरिक्त जवान पुंछ में जर्रा वाली गली (JWG) पहुंच गए हैं.

इस हमले की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि आतंकियों ने किस कदर सेना के वाहनों पर अंधाधुंध गोलिया बरसाईं.

सेना के काफिले में शामिल एक ट्रक के विंडस्क्रीन पर दो दर्जन से अधिक गोलियों के निशान नजर आ रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, एके असॉल्ट राइफलों से लैस आतंकवादी पास के जंगलों में भाग गए हैं.

स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स (RR) यूनिट ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया है. आज भी यहां से गुजरने वाले हर वाहन की सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी ली जा रही है. सेना के वाहन शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में स्थित एयर बेस के अंदर सुरक्षित पहुंच गए हैं.

संदिग्ध लोगों की आवाजाही के बारे में गोपनीय जानकारी मिलने के बाद अर्धसैनिक बलों की सहायता से पुलिस शुक्रवार से पुंछ शहर में तलाशी ले रही थी, हालांकि इस तलाशी अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button